ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
झारखंड
ट्रक-कंटेनर में टक्कर के बाद रांची-पटना एनएच रहा घंटों जाम
By Deshwani | Publish Date: 29/3/2018 4:18:44 PM
ट्रक-कंटेनर में टक्कर के बाद रांची-पटना एनएच रहा घंटों जाम

रामगढ़। रांची-पटना सड़क पर चुटुपालू घाटी में देर रात तीन वाहनों की टक्कर के बाद सड़क कई घंटे से जाम है। इस जाम में सैकड़ों वाहन फंसे हुए हैं। बिहार की ओर से रांची व टाटा जाने वाली सभी यात्री बसें भी जाम में बुरी तरह फंसी हैं। इससे सैकड़ों यात्री बेहाल व परेशान हो गए हैं।

 
घाटी के बीचोंबीच पलटे कंटेनर को हटाने के लिए पुलिस व एनएचएआइ के कर्मचारी लगे हैं। बताया गया कि देर रात रांची की ओर से आ रहे एक कंटेनर को पीछे से एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इसी बीच सामने से आ रहे एक और कंटेनर  दोनों वाहनों की चपेट में आकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गया। इसमें तीनों वाहनों के चालक-खलासी घायल हो गए। पुलिस ने देर रात को ही सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS