झारखंड
कार-डंपर की भीषण टक्कर में चार लोगों की मौत
By Deshwani | Publish Date: 29/3/2018 3:59:23 PMचाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा में सुबह एक सड़क दुर्घटना में जमशेदपुर के एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गयी। इनमें दो पुरुष व दो महिला शामिल हैं। हादसे में मारे गए लोगों में से एक की पहचान कदमा भाटिया बस्ती, रोड नंबर 14 निवासी अमित कुमार दास के रूप में हुई है। अमित की पत्नी सोमा दास और बेटी सोयनिका दास की हालत गंभीर है। सभी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक, किरीबुरू में अमित की ससुराल है। ससुर की तबियत बिगड़ने की सूचना मिलने पर अमित अपने परिवार के साथ सुबह जमशेदपुर से किरीबुरू के लिए अपनी कार से निकले थे। इलीगाड़ा के पास खड़े एक ट्रक में तेज गति से जा रही कार ने तेज टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में सवार चार लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। इन्हें इलाज के लिए जमशेदपुर भेज दिया गया है। कार में सवार सभी लोग जमशेदपुर के कदमा इलाके के रहने वाले थे।
जानकारों ने बताया कि कार चालक ने सामने वाले वाहन से खुद को बचाने के क्रम में ब्रेक लगाने की कोशिश होगी। इस क्रम में उसने ब्रेक की बजाय एक्सीलेटर दबा दिया होगा, जिससे कार की स्पीड और बढ़ गयी और दुर्घटना इतनी बड़ी हो गयी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।