ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
नक्सल बंदी ने रोका वाहनों के चक्का, सड़कों पर पसरा सन्नाटा
By Deshwani | Publish Date: 29/3/2018 1:35:03 PM
नक्सल बंदी ने रोका वाहनों के चक्का, सड़कों पर पसरा सन्नाटा

सिमडेगा। नक्सली संगठन भाकपा माओवादियों बंद का असर झारखंड के कई जिलों में व्यापक असर देखने को मिल रहा है। राज्य में वाहनों का परिचालन पूरी तरह से ठप है। सभी सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। दूसरी ओर, सिमडेगा में भी माओवादियों का बंद का व्यापक असर है। इसके चलते व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद हैं और वाहनों का परिचालन ठप है।

 

माओवादियों की एक दिवसीय बंदी शहर के सभी दुकानें बंद हैं। सड़कों पर वाहनों का परिचालन ठप पड़ा है। गौरतलब है कि नक्सलियों ने पुलिस  द्वारा किया गया दमन और अपने साथियों की हत्या के खिलाफ झारखंड बंद का आह्वान कर दिया है। नक्सलियों ने पुलिस द्वारा कथित उत्पीड़न को लेकर बंद का आह्वान किया है।

 

नक्सली संगठनों 29 मार्च को 24 घटे की आहूत झारखंड बंद का लोहरदगा जिले में असर दिखा। नक्सली बंदी की वजह से जनजीवन पर खासा असर पड़ा। यातायात व परिवहन व्यवस्था बुरी तरह से प्रभावित हुई है, जबकि रेल यातायात सामान्य रही। माओवादियों ने डूमरी के अकबकीताड से तीन इनामी समेत 15 नक्सलियों की गिरफ्तारी के विरोध में आज को झारखंड बंद के दौरान लोहरदगा जिले में किसी तरह की अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। बंदी और हिंसा की मद्देनजर पुलिस ने पुख्ता इंतजाम कर रखे थे।

 

 

बंदी से लोहरदगा जिले के बाक्साइट माइस में उत्खनन एवं परिवहन कार्य प्रभावित हुआ। नक्सली बंदी का असर प्रखंड मुख्यालयों में भी पड़ा, यहा भी वाहनों का परिचालन ठप रहा, पर बाजार व्यवस्था पर इसका असर नहीं दिखा। हालाकि नक्सली बंदी को लेकर एसपी राज कुमार लकड़ा के निर्देश पर सभी थाना पुलिस सतर्कता बरतते रही और क्षेत्र में लगातार छापामारी अभियान चला।

 

 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS