ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
झारखंड
रांची में 500 लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली
By Deshwani | Publish Date: 28/3/2018 6:51:47 PM
रांची में 500 लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली

 रांची। नगर निगम चुनाव से ठीक पहले पवन पासवान के नेतृत्व में करीब 200 महिला समेत 500 लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली।  सदस्यता लेने वालों में कांके, डोरंडा, हिनू, हटिया, धुर्वा, बिरसा चौक, करमटोली समेत कई इलाकों के लोग शामिल हैं। भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री दीपक प्रकाश और प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू ने इन्हें पार्टी की सदस्यता दिलायी। 

 
दीपक प्रकाश और सुबोध सिंह गुड्डू ने भाजपा की सदस्यता लेने वाले सरना समिति और हिंदू संगठनों से जुड़े इन लोगों का पार्टी में स्वागत किया। कहा कि वे देश की सबसे बड़ी पार्टी से जुड़ रहे हैं।  उन्हें समाज और देश के विकास में योगदान देने का सुनहरा अवसर मिलेगा। नेता द्वय ने कहा कि नगर निकाय चुनावों से पहले भाजपा में इतनी बड़ी संख्या में लोगों का शामिल होना यह दर्शाता है कि राज्य में भाजपा के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ रहा है। 
 
उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रति लोगों का रुझान यह भी दर्शाता है कि झारखंड के नागरिक मुख्यमंत्री रघुवर दास और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रभावित हैं।  उनके द्वारा किये जा रहे विकास कार्यों से संतुष्ट भी हैं।  दोनों नेताओं ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में लोगों के पार्टी की सदस्यता लेने से भाजपा को नगर निगम चुनावों में मजबूती मिलेगी।  निगम में पार्टी के मेयर और उप-महापौर होंगे, तो रांची में विकास कार्यों को पंख लग जायेंगे। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS