ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
नक्सलियों का आह्वान कल बंद होंगे झारखंड, प्रशासन अलर्ट
By Deshwani | Publish Date: 28/3/2018 4:15:06 PM
नक्सलियों का आह्वान कल बंद होंगे झारखंड, प्रशासन अलर्ट

रांची। नक्सली संगठन भाकपा माओवादी ने कल झारखंड बंद का घोषणा की है और यह आज देर रात से ही शुरू हो जाएगा। भाकपा माओवादी की झारखंड बंद की घोषणा के बाद झारखंड पुलिस ने अलर्ट जारी कर दिया है। साथ ही रेलवे और पुलिस भी सर्तक हो गई है। नक्सली इलाकों से गुजरने वाली ट्रेनों की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई। पुलिस नक्सल इलाकों से सटे सड़क मार्ग पर भी चौकसी बढ़ा दी गई है।

 

पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के एसपी को सर्तकता के लिए दिशा-निर्देश जारी किया है। पुलिस मुख्यालय ने जिले के सभी एसपी को अलर्ट रहने और अति संवेदनशील क्षेत्रों में गश्ती बढ़ाने का निर्देश दिया है। निर्देश के बाद जिलों के एसपी ने अपने सभी जवानो को चौकस रहने और अति संवेदनशील इलाकों में दिनभर गश्ती तेज करने का निर्देश दिया है।

 

नक्सली संगठनों की बंदी को देखते हुए रेलवे ने भी अलर्ट जारी किया है। नक्सल इलाकों से गुजरने वाली ट्रेनों पर विशेष निगरानी बरतने को कहा गया है। पिछले दिनों पुलिस ने गिरिडीह से नक्सलियों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के मामले में नक्सलियों का कहना है ग्रामीणों को परेशान कर पुलिस कार्रवाई कर रही है और कई निर्दोष लोगों को भी गिरफ्तार कर रही है।

 

झारखंड पुलिस के एडीजी आरके मल्लिक ने बताया कि नक्सलियों के बंदी के समय हमारा प्रयास है कि सड़क और रेल मार्ग पर कोई घटना नहीं घटे। साथ ही उन्होंने कहा की नक्सलियों का जनाधार खिसक रहा है। उनके पास अब हथियार डालने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS