ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
झारखंड निकाय चुनाव: भाजपा ने झोंकी ताकत
By Deshwani | Publish Date: 28/3/2018 4:14:46 PM
झारखंड निकाय चुनाव: भाजपा ने झोंकी ताकत

रांची। झारखंड निकाय चुनाव में तमान दलों अपने-अपने प्रत्याशियों को जीताने के लिए मोर्चाबंदी करना शुरू कर दिया है। इस बार झारखंड में दलीय आधार पर निकाय चुनाव होने जा रहा है। राज्य में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी के सामने अधिक से अधिक सीट जीतने की चुनौती है। सत्ता में होने से विपक्षी दलों को मात देना भाजपा का प्राथमिकता होगी। भाजपा निकाय चुनाव में विपक्षी एकजूटता नहीं होने का फायदा उठाना चाहेगी। अपनी रणनीति और मोर्चाबंदी से निकाय चुनाव जीतकर मिशन-19 के हौंसलों को परवान देना चाहती है।

 

 

निकाय चुनाव तमाम दलों की प्राथमिकता सूची में है। सभी दलों अपने को तौलने का यब बेहतर मौका है। राज्यसभा चुनाव में भले ही विपक्षी एकजुटता दिखी, लेकिन निकाय चुनाव में तमाम विपक्षी पार्टियां एक दूसरे के खिलाफ मैदान में ताल ठोक रही है। भाजपा इस चुनाव को क्वाटर फाइनल बता रही है। मुकाबले के लिए अपनी मजबूत मोर्चाबंदी भी कर ली है। निकाय चुनाव के लिए मुख्यमंत्री रघुवर दास के निर्देश पर प्रभारी की नियुक्ति कर दी गई है। यह कार्यकर्ता चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने तक क्षेत्र में डटे रहेगें साथ ही चुनाव जीतने के लिए पूरी ताकत झोकने का प्रयास करेंगे।

 

इस चुनाव को आंकते हुए भाजपा ने अपने अधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बताया कि केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएं। नगर विकास मंत्री सीपी सिंह की मानें तो रघुवर सरकार ने हर क्षेत्र में विकास का काम किया है। हर निकाय में बिजली पानी, सड़क और लाइट लगवाई गई है। उन्होंने दावा किया कि पार्टी सिम्बल, काम और उम्मीदवार के आधार पर जनता के बीच है।

 

 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS