ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
झारखंड: निकाय चुनाव में भाजपा ने झोंकी ताकत
By Deshwani | Publish Date: 28/3/2018 2:58:31 PM
झारखंड: निकाय चुनाव में भाजपा ने झोंकी ताकत

 रांची। झारखंड में निकाय चुनाव होने जा रहा है। बीजेपी के सामने अधिक सीट जीतने की चुनौती है। सत्ता में होने के कारण से विरोधियों को मात देना भाजपा के लिए प्रथमिकता है। पार्टी निकाय चुनाव में विपक्षी एकजुटता नहीं होने का फायदा उठाना चाहती है। अपनी रणनीति और मोर्चेबन्दी से 'शहर की सरकार' पर काबिज होकर 'मिशन-19' के हौसलों को परवान देना चाहती है।

 
फिलहाल झारखंड में निकाय चुनाव तमाम दलों की प्राथमिकता सूची में है। पहली बार दलीय आधार पर चुनाव हो रहा है। सभी दलों को खुद को तौलने का यब बेहतर मौका है। राज्यसभा चुनाव में भले ही विपक्षी एकजुटता दिखी, लेकिन निकाय चुनाव में तमाम विपक्षी पार्टियां एक दूसरे के खिलाफ मैदान में ताल ठोक रही है।
 
निकाय चुनाव को देखते हुए भाजपा ने अपने अधिकारियों और कार्यकर्ताओं को केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का आदेश दिया है। नगर विकास मंत्री सीपी सिंह की मानें तो रघुवर सरकार ने हर क्षेत्र में विकास का काम किया है. हर निकाय में बिजली पानी, सड़क और लाइट लगवाई गई है। उन्होंने दावा किया कि पार्टी सिम्बल, काम और उम्मीदवार के आधार पर जनता के बीच है।
 
झारखंड बीजेपी अब निकाय चुनाव को क्वाटर फाइनल बता रही है। मुकाबले के लिए अपनी मजबूत मोर्चाबंदी भी कर ली है। हर एक निकाय के लिए मुख्यमंत्री रघुवर दास के निर्देश पर प्रभारी की नियुक्ति कर दी गई है। ये चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने तक क्षेत्र में रहेगें साथ ही चुनाव जीतने के लिए पूरी ताकत झोकेंगे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS