ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
सृष्टि का निर्माण मां के बगैर संभव नहीं : मुख्यमंत्री
By Deshwani | Publish Date: 26/3/2018 4:03:03 PM
सृष्टि का निर्माण मां के बगैर संभव नहीं : मुख्यमंत्री

रांची। सिमडेगा के बोलबा स्थित वनदुर्गा मंदिर में आयोजित शतचंडी महायज्ञ समारोह में मुख्यमंत्री रघुवर दास शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने मां दुर्गा के सामने मत्था टेक प्रार्थना कर की कि मुझे इतनी शक्ति दो कि मैं इस समृद्ध झारखंड की गोद में पल रही गरीबी को खत्म कर पाऊं। मुख्यमंत्री ने कहा कि मां शब्द बहुत अहम है, सृष्टि का निर्माण मां के बगैर संभव नहीं। मां के तीन रुप होते हैं। एक मां जो जन्म देती है, दूसरी जो शक्ति देती है और तीसरी मां है भारत माता। मां की शक्ति से हमने देश सेवा का संकल्प लिया है। गरीबों के जीवन में बदलाव आए, चेहरे पर मुस्कान आए, यही मेरा संकल्प है। 
 
उन्होने धार्मिक आयोजन अवसर पर कहा कि भारत की प्राचीन संस्कृति को किसी नेता ने नहीं बनाया, बल्कि ऋषि-मुनियों, सूफी-संतों ने बनाया है। इसी प्राचीन संस्कृति की वजह से भारत विश्वगुरु बना था। भारत को पुन: विश्वगुरु बनाने के लिए हम सभी देशवासियों को मिलजुल कर प्रयास करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं।  उन्होंने पिछले 4 साल में कई ऐतिहासिक फैसले लिए, कई एेतिहासिक कदम उठाए गए। मुख्यमंत्री ने झारखण्डवासियों  से आह्वान किया कि देश निर्माण में अपनी भागीदारी निभाने का प्रयास करें। यज्ञ से हमें ऊर्जा मिलती है, वातावरण साफ होता है, शुद्ध विचार आते हैं। धार्मिक आयोजनों से हमें सत्य के मार्ग पर चलने की शक्ति मिलती है।
 
 
उन्होंने कहा कि हमारे देश के संविधान किसी की गरीबी, लाचारी का फायदा उठा कर धर्म-परिवर्तन की इजाजत नहीं देता। यदि फिर भी अगर हमारे बीच आकर धर्म-परिवर्तन करने के लिए उकसाता है या गरीब भाईयों-बहनों का जबरन धर्मांतरण करवाता है तो इसे रोकना आपका धर्म है। इसकी जानकारी तुरंत शासन-प्रशासन को दें। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म किसी से भेदभाव नहीं करता। पूरा संसार हमारा परिवार है। हमारा धर्म मानव कल्याण की बात करता है। हम सभी धर्मों का आदर करते हैं। मैं भी व्यक्तिगत रूप से और हमारी सरकार भी सभी धर्मों का एक समान आदर करती है। 
 
उन्होंने कहा कि सिमडेगा जिले के विकास के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। हमने तय किया है कि जिले को विकसित बनाने के लिए राजकीय फंड के अतिरिक्त 50 करोड़ रुपए का फंड अलग से दिया जाएगा। सिमडेगा में वनदुर्गा मंदिर अत्यंत रमणीक स्थान है, प्राकृतिक सुदंरता के साथ यह धार्मिक केंद्र भी है। राज्य सरकार यहां सांस्कृतिक भवन का निर्माण करवाएगी जिससे यहां आने वाले श्रद्धालुओं को धूप- बारिश में परेशानी ना हो।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS