ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
झारखंड
रामनवमी पर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने अपने आवास पर पूजा-अर्चना की
By Deshwani | Publish Date: 25/3/2018 4:32:46 PM
रामनवमी पर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने अपने आवास पर पूजा-अर्चना की

 रांची। रामनवमी के मौके पर झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने रविवार को अपने आवास पर पूजा-अर्चना की। अपने बेटे ललित दास के साथ पूजन और हवन करने के बाद सीएम ने कहा कि उन्होंने ईश्वर से कामना की कि झारखंड में खुशहाली आये। झारखंड के सभी लोगों पर भगवान श्रीराम का आशीर्वाद बना रहे।

 
चैती दुर्गा के विसर्जन से एक दिन पहले रामनवमी का जुलूस निकालने की तैयारियां पूरी हो गयी हैं। रविवार को हर्षोल्लास एवं ‌उमंग के बीच रांची के अलग-अलग इलाकों में भव्य जुलूस निकाला जायेगा।
 
इससे पहले शनिवार को भव्य शोभायात्रा निकली, जिसमें रामायण की झांकी प्रस्तुत की गयी। झांकी ने लोगों का मन मोह लिया। रात के करीब 9 बजे शुरू हुई शोभायात्रा तड़के तक चली। इसके बाद सुबह चार बजे रांची के उपायुक्त राय महिमापत रे और सीनियर एसपी कुलदीप द्विवेदी ने शोभा यात्रा में शामिल मंडलों को पुरस्कृत किया।
 
पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन श्री महानगर महावीर मंडल ने किया था। दूसरी तरफ, पुलिस और प्रशासन रामनवमी को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए पूरी तरह से तैयार है। सिटी एसपी अमन कुमार ने स्वयं शहर की सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लिया। संवेदनशील स्थलों पर विशेष सुरक्षा इंतजामात किये गये हैं।
 
सिटी एसपी ने कचहरी चौक, अलबर्ट एक्का चौक, रतन टॉकीज चौक होते हुए तपोवन मंदिर परिसर तक व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने अलग-अलग जगह तैनात पुलिसकर्मियों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिये।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS