ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
झारखंड
ब्रह्मर्षि विकास मंच रुढि़वादिता एवं फिजूलखर्ची रोकने हेतु सामूहिक उपनयन संस्कार का करेगा आयोजन
By Deshwani | Publish Date: 24/3/2018 9:22:02 PM
ब्रह्मर्षि विकास मंच रुढि़वादिता एवं फिजूलखर्ची रोकने हेतु सामूहिक उपनयन संस्कार का करेगा आयोजन

जमशेदपुर। ब्रह्मर्षि विकास मंच ने समाज की रुढि़वादिता से मुक्त करने तथा फिजूलखर्ची रोकने का प्रयास करते हुए एकजुटता कायम करने के उद्देश्य से सामूहिक उपनयन संस्कार का आयोजन करेगा। यह आयोजन सिदगोड़ा स्थित अमल संघ मैदान में 27-28 मार्च को होगा। उक्त जानकारी  मंच के अध्यक्ष राम प्रकाश पांडेय ने अमल संघ में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में दी। उन्होंने बताया कि उपनयन संस्कार हेतु शहर के विभिन्न इलाकों से अबतक 13 बच्चों (बरुआ) का निबंधन कराया जा चुका है। उन्हें उम्मीद है कि और कुछ बच्चों का निबंधन हो पाए।

श्री पांडेय ने बताया कि पूरे विधि-विधान हेतु प्रत्येक परिवार हेतु 5100 रुपये सहयोग राशि के रुप में लिया जाएगा। शेष सभी खर्च मंच द्वारा वहन  किया जाएगा। अगर कोई परिवार उपरोक्त रकम देने में असमर्थ है तो उसका उपनयन संस्कार नि:शुल्क कराया जाएगा। सभी कार्यक्रम गया (बिहार) के हुलासगंज जिले के स्वामी रंगरमानुचार्य जी महाराज के पांच पुरोहितों द्वारा संपन्न कराया जाएगा। संवाददाता सम्मेलन में महासचिव योगेन्द्र मौआर, विनोद शुक्ला, प्रभात ठाकुर, रामेश्वर तिवारी, विजय नारायण, श्रीनिवास ठाकुर, राजेश कुमार आदि भी मौजूद थे।

कार्यक्रम एक नजर में
27 मार्च : पूर्वाह्न 10 बजे से मंडपाच्छैजान, अपराह्न 2 बजे से सत्यनारायण पूजन व मटकोर, संध्या 6 बजे से 8 बजे तक प्रवचन तथा रात्रि 8 बजे से भतखई होगी।
28 मार्च : पूर्वाह्न 8 बजे से मुंडन व यज्ञोपवित संस्कार, पूर्वाह्न 11 बजे से अतिथियों का आगमन तथा संध्या 6 बजे से प्रवचन व रात्रि 8 बजे से स्वरुचिभोज।
 
 
ब्रह्मर्षि विकास मंच के केन्द्रीय अध्यक्ष राम प्रकाश पांडेय ने बताया कि  मंच की ओर से आगामी दिनों समाजहित में कई कार्य किये जाने की योजना है। इस क्रम में समाज के वैसे बच्चे, जो आर्थिक रुप से कमजोर हैं, उनकी आर्थिक रुप से मदद कर समाज के मुख्य धारा में लाने का प्रयास होगा। साथ ही शिक्षा तथा शादी के लिये समाज आगे बढ़कर लोगों का सहयोग करेगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि मंच की 13 इकाई का गठन कर लिया गया है, जल्द ही शेष इकाइयों का गठन कर लिया जाएगा।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS