झारखंड
अलीमुद्दीन हत्याकांड: भाजपा नेता नित्यानंद महतो समेत सभी 11 हत्यारों को उम्रकैद की सजा
By Deshwani | Publish Date: 21/3/2018 4:35:30 PM रांची। झारखंड के रामगढ़ जिले के चर्चित अलीमुद्दीन हत्याकांड में फास्ट ट्रैक कोर्ट ने भाजपा नेता नित्यानंद महतो समेत सभी 11 अभियुक्तों को मौत की सजा सुना दी है। इन लोगों पर बीफ की तस्करी करने के शक में अलीमुद्दीन को पीट-पीटकर मार डालने का आरोप था। हाइकोर्ट की निगरानी में रामगढ़ स्थित फास्ट ट्रैक कोर्ट में इस मामले की सुनवाई हुई और 8 महीने और 17 दिन की सुनवाई के बाद मामले में फैसला आ गया।
पिछले सप्ताह (शुक्रवार को) रामगढ़ की फास्ट ट्रैक अदालत ने सभी 11 आरोपियों को भारतीय दंड संहिता की धारा 147, 148, 427/149, 435/149, 302/149 के तहत दोषी करार दिया था। कोर्ट ने दीपक मिश्रा, छोटू वर्मा व संतोष सिंह को मुख्य अभियुक्त करार दिया है। इन्हें अन्य धाराओं के साथ-साथ 120बी के तहत भी दोषी पाया गया है। इनके अलावा भाजपा नेता नित्यानंद महतो, विक्की साव, सिकंदर राम, कपिल ठाकुर, रोहित ठाकुर, राजू कुमार, विक्रम प्रसाद व उत्तम राम को भी दोषी करार दिया गया है। सभी को 21 मार्च को सजा सुनायी जायेगी।