झारखंड
नदी में गिरा एयरफोर्स का हेलीकॉप्टर, बाल-बाल बचा पायलट
By Deshwani | Publish Date: 20/3/2018 4:31:19 PMरांची। झारखंड व ओडिशा सीमा से सटे बहरागोड़ा प्रखंड के कोईमा गांव स्थित स्वर्णरेखा नदी में मंगलवार दोपहर लगभग 12 बजे कलाईकुंडा एयरफोर्स कैंप का एक हेलीकॉप्टर नदी में गिर गया। हेलीकॉप्टर का पायलट किसी तरह से पैराशूट पहन कर नीचे कूद गया, जिससे उसकी जान बच गई है।
पायलट अपना नाम व पता तक बतने से इंकार करते हुए लोगों से पुलिस स्टेशन तक पहुंचाने की गुहार लगाते रहे। बाद में स्थानीय लोग उन्हें पुलिस स्टेशन लेकर गए। पायलट ने बताया कि घटना की जानकारी पुलिस को देने के बाद सीनियर को देंगे। इसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है। सूचना मिलते ही पुलिस व स्थानीय प्रशासन घटनास्थल की ओर रवाना हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही आस-पास के गांव से हजारों लोगों की भीड़ नदी किनारे जुटी हुई है।