ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
झारखंड
राज्यसभा चुनाव से पहले अर्जुन मुंडा और सीएम रघुवर दास की आज होगी मुलाकात
By Deshwani | Publish Date: 11/3/2018 2:30:31 PM
राज्यसभा चुनाव से पहले अर्जुन मुंडा और सीएम रघुवर दास की आज होगी मुलाकात

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास आज प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा से उनके आवास पर मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री जेल मोड़ स्थित श्री मुंडा के सरकारी आवास पर जायेंगे। तीन बार झारखंड के मुख्यमंत्री रहे अर्जुन मुंडा की शादी की 25वीं सालगिरह है। इसी अवसर पर उन्हें शुभकामनाएं देने के लिए रघुवर दास पूर्व सीएम के आवास पर जायेंगे।

 
उधर, झारखंड के दो दिग्गज नेता मिलेंगे, तो राज्यसभा चुनावों पर भी मंथन होने की उम्मीद है। ज्ञात हो कि झारखंड की दो सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनावों के लिए नामांकन भरने की अंतिम तारीख 12 मार्च, 2018 है। अब तक भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है।
 
 
ऐसे में कयास लगाये जा रहे हैं कि दो राजनेता मिलें और राजनीति पर चर्चा न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता। फिर अर्जुन मुंडा ने हाल के दिनों में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा के लिए जमकर प्रचार किये हैं। गुजरात हो या त्रिपुरा, अर्जुन मुंडा ने जहां भी प्रचार किया, भाजपा की सफलता ग्राफ बढ़ गया। झारखंड के पूर्व सीएम श्री मुंडा को भाजपा ने आदिवासी बहुल क्षेत्रों में पार्टी का वोट शेयर बढ़ाने के लिए विशेष तौर पर चुनावों वाले प्रदेश में भेजा था
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS