झारखंड
झारखंडः बैखोफ अपराधियों ने भाजपा नेता पर बरसाई गोली
By Deshwani | Publish Date: 11/3/2018 12:00:39 PMलोहदरगा। झारखंड में लगातार अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। अपराधी बैखोफ होते दिखाई दे रहें हैं। बैखौफ अपराधियों ने भाजपा नेता को अपनी गोलियों का निशाना बनाया।
जानकारी के अनुसार, घटना लोहदरगा के नगड़ी थाना क्षेत्र के पिस्का रेलवे स्टेशन के पास स्थित रामलाल स्वीट्स के सामने की है। लोहदरगा जिले के भाजपा कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता ट्रेन से उतरकर रामलाल की दुकान पर चाय पी रहे थे। इसी बीच 2 लोगों ने नेता के पास आकर उन्हें गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया।
बता दें कि पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में नेता की हत्या जमीनी विवाद के चलते की गई बताई जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।