ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
रघुवर दास ने कहा गांवों को विकसित करने से ही होगा झारखंड का विकास
By Deshwani | Publish Date: 10/3/2018 8:10:15 PM
रघुवर दास ने कहा गांवों को विकसित करने से ही होगा झारखंड का विकास

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बेतला में पंचायतस्तरीय प्रमंडल कार्यकर्त्ता सम्मेलन में आए सभी कार्यकर्त्ताओं का हार्दिक अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि आप ही भाजपा की ताकत हैं। आपके निस्वार्थ परिश्रम और सेवाभाव को हम नमन करते हैं।

 
रघुवर दास ने कहा कि असली झारखण्ड गांव में बसता है। शहरों के विकास से राज्य विकसित नहीं हो सकता। गरीब-गांव को विकसित करना होगा, तभी झारखण्ड का विकास होगा। सरकार 2014 के घोषणा पत्र में जनता से किए वादे पूरे करने में जुटी है। भाजपा को अजेय बनाने के लिए हमें ईमानदारी से काम करना है।
 
मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस लूट खसोट में लगी है। उन्होंने कहा कांग्रेसी यह बताएं कि 60 साल में वह बिजली, सड़क क्यों नहीं दे पाए? आदरणीय प्रधानमंत्री जी गरीब किसानों के लिए काम करते हैं। यह हमारे लिए वोटबैंक नहीं हैं, इन्हें वोटबैंक तो कांग्रेस समझती थी। सब कहते थे भारत की आत्मा गांव में बसती है लेकिन किसी और सरकार ने गांव के विकास पर काम नहीं किया।
 
रघुवर दास ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी तय समय में लक्ष्य पूरा करने का टारगेट दे रहे हैं। 2022 तक गरीबी को खत्म करने का लक्ष्य तय किया गया है, हम 2020 तक ही झारखण्ड को गरीबी से मुक्त कर देंगे। उन्होंने कहा कि हमारे पास कार्यकर्ताओं की बड़ी ताकत है जिससे हर मुश्किल को आसान किया जा सकता है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS