ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
झारखंड
रिटायर्ड फौजी ने पत्नी को गोली मारने के बाद खुद को मारी गोली, पत्‍नी की मौत
By Deshwani | Publish Date: 9/3/2018 8:25:32 PM
रिटायर्ड फौजी ने पत्नी को गोली मारने के बाद खुद को मारी गोली, पत्‍नी की मौत

गोड्डा। गोड्डा के हरिपुर गरबन्ना गांव में आपसी विवाद में पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। साथ ही पति ने खुद को भी गोली मार ली, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों की पहचान मृतक पूजा देवी व घायल पति प्रवीण कुमार मंडल के रूप में हुई है। प्रवीण फौज से सेवानिवृत्त है। 

 
पुलिस के अनुसार आपसी अनबन के बाद प्रवीण ने पत्नी के सिर में गोली मार दी। इसके बाद खुद भी गले में गोली मार ली। इलाज के क्रम में पूजा की मौत हो गयी। वहीं प्रवीण को इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। उसकी हालत चिंताजनक बतायी जा रही है। 
 
ग्रामीणों के अनुसार पति-पत्नी में आपसी तनाव के कारण यह घटना हुई। दोनों के बीच बहस हो रही थी। विवाद बढ़ने पर पति ने पत्नी को गोली मार दी। प्रवीण लाइसेंसी पिस्टल अपने पास रखता था। ग्रामीणों की मानें तो पूजा गांव में नहीं रहना चाहती थी। जबकि उसका पति फौज से लौटने के बाद गांव में ही रहना चाहता था। इसको लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो रही थी। 
 
पुलिस ने घटनास्थल से एक पिस्टल व पांच जिंदा कारतूस बरामद किया है। इंस्पेक्टर ब्रज किशोर कुमार, थानेदार उमेश मोदी आदि ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. इस मामले में किसी प्रकार की प्राथमिकी दर्ज नहीं करायी गयी है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS