ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
राहुल का हेमंत सोरेन से वादा, झारखंड में झामुमो के साथ लड़ेंगे विस व लोस चुनाव
By Deshwani | Publish Date: 6/3/2018 7:27:51 PM
राहुल का हेमंत सोरेन से वादा, झारखंड में झामुमो के साथ लड़ेंगे विस व लोस चुनाव

रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने हमें वचन दिया है कि आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व में होंगे। झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात के बाद यह बात कही। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं में कई मसलों पर चर्चा हुई।

 
झारखंड में राज्यसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक गतिविधि तेज हो गई है। समर्थन जुटाने की मुहिम के तहत झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। इस दौरान इस पर एक राय बनी कि झारखंड मुक्ति मोर्चा राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी का समर्थन करेगा। इस मौके पर उनके साथ झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी आरपीएन सिंह और प्रदेश अध्यक्ष डा. अजय कुमार भी मौजूद थे।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS