ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
सुधीर त्रिपाठी बने झारखंड के 21वें मुख्य सचिव, अमित खरे गये दिल्ली
By Deshwani | Publish Date: 1/3/2018 5:31:13 PM
सुधीर त्रिपाठी बने झारखंड के 21वें मुख्य सचिव, अमित खरे गये दिल्ली

रांची। सरकार ने स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी को राज्य का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है. राजबाला वर्मा के सेवानिवृत्त होने के बाद बुधवार को उन्होंने राज्य के 21 वें मुख्य सचिव का पदभार भी ग्रहण कर लिया। 

 
सरकार ने विकास आयुक्त अमित खरे को  केंद्रीय प्रतिनियुक्त पर जाने की अनुमति दे दी है। सरकार ने अमित खरे का अनापत्ति प्रमाण पत्र केंद्र को भेज दिया है। 
 
उन्होंने केंद्र सरकार में सचिव के रूप में सूचीबद्ध होने के बाद  राज्य सरकार से इसकी अनुमति मांगी थी। उनका आवेदन सरकार के पास विचाराधीन था। इसके अलावा कार्मिक विभाग के प्रधान सचिव निधि खरे का तबादला स्वास्थ्य विभाग में कर दिया गया है। गृह सचिव एसकेजी राहटे को कार्मिक प्रशासनिक विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। 
 
पदभार ग्रहण के बाद मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी ने कहा कि वह विकास व विधि व्यवस्था पर बेहतर काम करेंगे। सरकार तीन साल से  हर क्षेत्र में बेहतर काम कर रही है, उसे और गति देंगे। प्रयास  होगा कि विधि व्यवस्था ऐसी हो, जिससे हर नागरिक अपने को सुरक्षित महसूस  कर सके। पत्थलगड़ी पर उन्होंने कहा : मैंने इसका अध्ययन नहीं किया। 
 
लेकिन मूल सैद्धांतिक बात यह है कि वहां के  लोग हमसे कुछ कहना चाहते हैं. पूरा मूवमेंट हमें कुछ संदेश  देने की कोशिश कर रहा है। हमें संवेदना से सुनना चाहिए। रुठी हुई खामोशी  एक शोर करती हुई शिकायत से कभी-कभी ज्यादा परेशानी का सबब बनती है. वहां के लोग कुछ कहना चाह रहे  हैं। हमारा प्रयास होना चाहिए कि हम उस संदेश को संवेदनशीलता  के साथ सुनें। 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS