झारखंड
सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के दौरान चार नक्सलियों को मार गिराया
By Deshwani | Publish Date: 26/2/2018 2:59:29 PMपलामू। झारखंड के पलामू में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के दौरान चार नक्सलियों को मार गिराया। इस दौरान पुलिस ने हथियार भी बरामद किए हैं।
जानकारी के मुताबिक, सीआरपीएफ और झारखंड पुलिस ने रविवार की रात पलामू के छतरपुर के डाली क्षेत्र में मुठभेड़ में दो महिलाओं सहित चार नक्सली मार गिराए। 10 लाख का इनामी नक्सली राकेश भुईया, 5 लाख का इनामी विमल यादव मारा गया। साथ में महिला नक्सली रूबी, उर्मिला भी ढेर हुई।
सीआरपीएफ की 134वीं बटालियन के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ हुई थी। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने नक्सलियों के पास से हथियार भी बरामद किए हैं।