ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
झारखंड
भाजपा सरकार जनता को बरगलाने का काम कर रही है : सुबोधकांत
By Deshwani | Publish Date: 10/2/2018 3:15:18 PM
भाजपा सरकार जनता को बरगलाने का काम कर रही है : सुबोधकांत

रांची । पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार जनता को बरगलाने का काम कर रही है। भाजपा सत्ता के नशे में चूर है। जनता भी अब भाजपा की असलियत जान चुकी है। इसका करारा जवाब आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव में जनता देगी। उन्होंने कहा कि सड़क पर आम जनता अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करती है, तो सरकार उन पर लाठियां चलाती है। सरकार गरीबों की आवाज दबाने में लगी हुई है। 

उन्होंने कहा कि भाजपा ने जनहित के मुद्दे को फॉरवर्ड कर दिया है। विपक्ष को एकजुट होकर भाजपा के विरुद्ध हल्ला बोल कार्यक्रम चलाने की जरूरत है। जनता भाजपा के शासन काल में त्रस्त है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सिर्फ घोषणाएं की है और कोई काम नहीं हुआ है। प्रदेश की रघुवर सरकार विकास के नाम पर राज्य का विनाश करने पर तुली हुई है, लेकिन कांग्रेस पार्टी ऐसा नहीं होने देगी। अगर सरकार जल्द नहीं चेती तो, आने वाले दिनों में कांग्रेस पार्टी सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS