झारखंड
शहर में प्रमुख चौक-चौराहों पर जाम से राहत नहीं
By Deshwani | Publish Date: 8/2/2018 3:21:49 PMरांची । राजधानी रांची के प्रमुख चौक-चौराहों पर जाम से निजात लोगों को नहीं मिल रही है। प्रमुख चौक-चौराहों पर प्रत्येक दिन जाम लग रहा है। जाम से निजात दिलाने में यातायात पुलिस पूरी तरह विफल है। ऐसे में राजधानीवासियों को जाम से छुटकारा कैसे मिले, यह ट्रैफिक पुलिस के लिए चुनौती है। हालांकि यातायात पुलिस की ओर से शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर लगभग आधा दर्जन से अधिक ट्रैफिक के जवानों को तैनात किया गया है। लेकिन यातायात पुलिस जाम से निजात नहीं दिला पा रही है। वही शहर के सबसे व्यस्ततम चौक चौराहा मेन रोड, रातू रोड, किशोरगंज चौक, बिरसा चौक, कांटा टोली, लालपुर, सुजाता चौक सहित प्रमुख चौक-चौराहों पर प्रत्येक दिन जाम लग रहा है। इसके अलावा शहर के कई सड़कों पर भी जाम की समस्या है।
इस संबंध में ट्रैफिक डीएसपी दिलीप खलखो ने कहा कि जाम से निजात दिलाने के लिए चौक चौराहे पर यातायात पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है, ताकि लोगों को जाम से निजात मिल सके। लेकिन जब तक आम जनता जागरूक नहीं होगी, तब तक जाम से निजात नहीं मिल सकेगी।