ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
भाजपा सरकार झूठा प्रचार करके युवाओं को दिग्भ्रमित कर रही है : कांग्रेस
By Deshwani | Publish Date: 7/2/2018 6:01:10 PM
भाजपा सरकार झूठा प्रचार करके युवाओं को दिग्भ्रमित कर रही है : कांग्रेस

 रांची, (हि.स.)। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार झूठा प्रचार प्रसार करके युवाओं को दिग्भ्रमित कर रही है। लेकिन अब जनता भाजपा की सच्चाई जान चुकी है, जिसका जवाब आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव में जनता देगी। सुरेन्द्र सिंह बुधवार को महानगर कांग्रेस व युवा कांग्रेस के तत्वावधान में वार्ड 31 में आयोजित वार्ड स्तरीय बैठक में बोल रहे थे। बैठक में महानगर कांग्रेस के संयोजक आदित्य विक्रम जायसवाल भी उपस्थित थे। इस दौरान वार्ड की ज्वलंत समस्याएं, एक बूथ पांच यूथ, संगठन की मजबूती एवं वार्ड की स्वावलंबी कैसे बने आदि मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। राज्य की रघुवर सरकार फर्जी नियुक्ति देकर अपनी पीठ थपथपा रही है, लेकिन अब जनता इनके झांसे में नहीं आने वाली है। रघुवर सरकार सिर्फ प्रचार प्रसार कर वाहवाही लूटने का काम कर रही है। कांग्रेस पार्टी जनता के बीच जायेगी और सरकार की खामियों को बतायेगी। 

आदित्य जायसवाल ने कहा कि सशक्त एवं समृद्ध झारखंड के लिए वार्ड की महिलाओं को स्वरोजगार व प्रशिक्षण दिया जायेगा, ताकि वार्ड की महिलायें स्वावलंबी बन सकें। इस दिशा में कांग्रेस पार्टी अपने स्तर से प्रयास कर रही है। वार्ड की महिलाओं ने नाली एवं मच्छर की समस्या बताया। जायसवाल ने कहा कि जल्द ही यहां पर फॉगिंग मशीन सिलसिलेवार ढंग से चलाया जाएगा और वार्ड की महिलाओं व युवतियों को ब्यूटीशियन कोर्स की ट्रेनिंग भी एम्पावर झारखंड द्वारा दिया जाएगा। मौके पर राहुल राय, राजूराम, किशन अग्रवाल, आसिफ जियाउल, सुमित कुमार साहू आदि उपस्थित थे। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS