झारखंड
सड़क हादसे में झारखंड पुलिस के जवान समेत दो की मौत
By Deshwani | Publish Date: 7/2/2018 3:26:21 PM गिरिडीह । एनएच-दो पर हुई सड़क दुर्घटना में राज्य पुलिस के एक जवान सहित दो लोगों की मौत हो गयी। घटना बगोदर थाना क्षेत्र के गोपालडीह की है। बुधवार अहले सुबह जामताड़ा कोषागार का कैशवैन लेकर दस गाड़ियों का काफिला पटना जा रहा था। काफिले में शामिल बोलेरो का चक्का पंचर हो गया, जिसे बनाया जा रहा था।
इसी दौरान उसी दिशा से तेज रफ्तार में आ रही हाइवा ने बोलेरो में टक्कर मार दी। इससे मौके पर ही बोलेरो में बैठे जामताड़ा पुलिस बल के कंस्टेबल काजू दास और चालक तपू महथा की मौत हो गयी। घटना के बाद गिरिडीह पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कर जामताड़ा भेज दिया। पुलिस हाइवा को जब्त कर थाने ले गयी। कंस्टेबल देवघर और चालक जामताड़ा का निवासी था।