झारखंड
देश की सुरक्षा में लगे जवानों को कोई राहत नहीं दी जा रही : लालू
By Deshwani | Publish Date: 6/2/2018 6:01:32 PMरांची । चारा घोटाला मामले में पेशी के बाद राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने मंगलवार को कोर्ट परिसर में केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। लालू ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सरहद पर जवानों की रक्षा करने में मोदी और भाजपा सरकार फेल है। 56 इंच का सीना बाद में नपाया तो 36 इंच का हो गया। देश की सुरक्षा में लगे जवानों को कोई राहत नहीं दी जा रही है। सीमा पर हर रोज जवान मारे जा रहे हैं लेकिन सरकार को कोई चिंता नहीं।
बिहार में लगातार हो रही हत्या के सवाल पर लालू ने कहा 'ये नीतीश बताएंगे। अब बिहार में राजद की सरकार नहीं है। पलटू राम के राज में बिहार में रोज हत्याएं हो रही हैं। बिहार में लॉ एंड आर्डर की स्थिति भी फेल हो गई है।'