ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
नगर निगम करेगा तालाबों का सौंदर्यीकरण
By Deshwani | Publish Date: 5/2/2018 2:57:13 PM
नगर निगम करेगा तालाबों का सौंदर्यीकरण

रांची । रांची नगर निगम शहर के तालाबों का सौंदर्यीकरण करा रहा है। सौंदर्यीकरण कर वहां पर आम लोगों के बैठने की भी व्यवस्था की जा रही है, ताकि तालाबों के आसपास का वातावरण स्वच्छ हो। नगर निगम की ओर से इन तालाबों में मछली पालन कराने की भी योजना है।
नगर निगम ने मछली पालन के लिए टेंडर निकाला है। इच्छुक लोग 10 फरवरी तक नगर निगम में फॉर्म लेकर जमा कर सकते हैं। 16 फरवरी को लाभुकों का चयन कर तालाब उसे हैंडओवर कर दिया जाएगा। तालाब की बंदोबस्ती तीन वर्षों के लिए होगी। रांची नगर निगम ने पहले चरण में शहर के चुटिया स्थित धुमसा टोली तालाब में मछली पालन का टेंडर निकाला है।
नगर निगम के प्रवक्ता नरेश कुमार सिन्हा ने बताया कि रांची नगर निगम की ओर से इन तालाबों का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। तालाबों में मछली पालन किया जाएगा ताकि मछली पालन कर लोगों को रोजगार मिल सके। उन्होंने बताया कि तालाब में मछली पालन का ठेका लेने के लिए व्यक्ति से नगर निगम 25 हजार रुपये सालाना टैक्स लेगा। तीन वर्षों के लिए हो रही इस बंदोबस्ती शुल्क में प्रतिवर्ष 10 प्रतिशत राशि की वृद्धि की जाएगी।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS