ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
झारखंड में आठ सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी सपा
By Deshwani | Publish Date: 4/2/2018 7:40:22 PM
झारखंड में आठ सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी सपा

 बोकारो। समाजवादी पार्टी (सपा) ने वर्ष 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी है। आसन्न चुनाव में प्रत्याशियों की घोषणा तथा संभावित गंठबंधन को लेकर विभिन्न विषयों पर तैयारियां चल रही हैं। इसी क्रम में पार्टी ने धनबाद सहित झारखंड की लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। 

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिलकर लौटे झारखंड प्रदेश महासचिव मुमताज अली ने रविवार को यह जानकारी दी। 
 
मुमताज अली ने बताया कि अखिलेश के साथ झारखंड की राजनीतिक स्थिति पर विस्तार से चर्चा हुई तथा यहां की 14 लोकसभा सीटों में से आठ सीटों पर चुनाव लड़ने पर सहमति बनी। इसके लिए कुछ प्रत्याशियों की घोषणा कर आवश्यक रणनीति भी तय की गई। धनबाद से मुमताज अली ने चुनाव लड़ने की इच्छा जताई, जिस पर अखिलेश ने सहमति जताते हुए चुनावी-तैयारी शुरू करने का निर्देश दिया। इसी प्रकार चतरा से रंजन यादव और गिरिडीह से विजय यादव के नामों की घोषणा बतौर उम्मीदवार की गई है। बाकी प्रत्याशियों की घोषणा भी शीघ्र ही कर ली जाएगी। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS