झारखंड
केंद्रीय बजट हवा-हवाई :लालू
By Deshwani | Publish Date: 1/2/2018 7:47:09 PMरांची (हि.स.)। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने केंद्र सरकार के आम बजट को किसान और गरीब विरोधी बताया है। उन्होंने वित्त मंत्री अरुण जेटली द्वारा संसद में पेश किए गए बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे हवा-हवाई बताया। उन्होंने कहा कि देश में नौजवानों, बेराजगारों की फौज है। महंगाई और गरीबी भी है। इस पर बजट में ध्यान नहीं दिया गया।
लालू गुरुवार को चारा घोटाले के एक मामले में पेशी के लिए सीबीआई के विशेष अदालत में आये थे। कोर्ट परिसर में उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि नरेन्द्र मोदी ने कहा था कि किसानों का कर्जा माफ कर देंगे लेकिन कर्जा माफ नहीं किया। बजट में सिर्फ खानापूर्ति की गयी है। लालू के कोर्ट परिसर पहुंचते ही पत्रकारों ने पहला सवाल उनसे बजट के बारे में ही पूछा था।