ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
कुष्ठ रोगियों के लिए आवास बनवा रही सरकार: सीएम
By Deshwani | Publish Date: 1/2/2018 7:37:52 PM
कुष्ठ रोगियों के लिए आवास बनवा रही सरकार: सीएम

रांची (हि.स.)। कुष्ठ रोगियों के लिए राज्य सरकार आवास बनवा रही है। जमशेदपुर में 400 आवासों का निर्माण किया जा रहा है। जल्द ही रांची और धनबाद में भी इनके लिए आवास का निर्माण शुरू किया जायेगा। यह बातें मुख्यमंत्री रघुवर दास ने गुरुवार को प्रोजक्ट भवन में जापान के निप्पो फाउंडेशन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में बोल रहे थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड में काम करने में अक्षम 1300 कुष्ठ रोगियों के लिए योजना बनायी जा रही है। इसके साथ इनके बच्चों को स्कील डेवलेपमेंट के माध्यम से रोजगार से जोड़ा जायेगा। उन्होंने कहा कि भारत और जापान की संस्कृति में काफी समानता है। जापान भारत का स्वाभाविक साझीदार एवं मित्र है। राज्य सरकार झारखंड में भी जापानी भाषा की पढ़ाई करा रही है। इसका लाभ यहां के लोगों को मिलेगा। मौके पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सुनील कुमार बर्णवाल, फाउंडेशन के शाकाकावा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS