झारखंड
झारखंड विधानसभा का बजट सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
By Deshwani | Publish Date: 30/1/2018 5:53:51 PMरांची (हि.स.)। झारखंड विधानसभा के बजट सत्र की कार्यवाही मंगलवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई।विधानसभा अध्यक्ष डॉ दिनेश उरांव वर्ष 2018-2019 के बजट और तत्संबंधी विनियोग विधेयक के पारित होने के बाद सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने की घोषणा की।
विधानसभा का बजट सत्र 17 जनवरी को शुरू हुआ तथा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यह सात फरवरी तक चलना था लेकिन विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही एक सप्ताह पहले ही स्थगित कर दी गई। सत्र के शुरू दिन से विपक्षी सदस्य आरोपों से घिरे राज्य के तीन वरिष्ठ अधिकारियों मुख्य सचिव राजबाला वर्मा, डीजीपी डीके पाण्डेय और एडीजी अनुराग गुप्ता को हाटने की मांग शुरू से आखिरी दिन तक करते रहे।