झारखंड
मनरेगा कानून व अन्य मुद्दों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन 2 को
By Deshwani | Publish Date: 30/1/2018 4:01:10 PMरांची (हि.स.)। मनरेगा कानून को कमजोर करने सहित अन्य मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस दो फरवरी को राज्यभर के प्रखंड मुख्यालयों में प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपेगी।
मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता लाल किशोर शाहदेव ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अजय कुमार ने पार्टी के जिला अध्यक्षों को इस कार्यक्रम की तैयारी करने का निर्देश दे दिया है। इस दौरान जिला मुख्यालयों में जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रदर्शन किया जाएगा जिसकी तैयारी कांग्रेस ने शुरू कर दी है।
उन्होंने बताया कि केंद्र एवं राज्य सरकार मनरेगा कानून को कमजोर कर रही है। यही वजह है कि 2015-16 में रोजगार की तलाश में अन्य राज्यों की ओर पलायन करने में झारखंड आगे रहा। झारखंड की मनरेगा मजदूरी 168 रुपये प्रतिदिन निर्धारित की गई है। यह न्यूनतम मजदूरी से 62 रुपये से कम है। सरकार ने 2017-18 में 3.74 लाख मनरेगा मजदूरों के जॉब कार्ड रद्द कर दिए हैं, जिससे लाखों मजदूर परिवार काम पाने के कानूनी अधिकार से वंचित हो गए हैं।