झारखंड
एक ही परिवार के तीन सदस्यों की हत्या
By Deshwani | Publish Date: 30/1/2018 3:24:02 PMसिमडेगा (हि.स.) । एक ही परिवार के तीन सदस्यों की हत्या कर दी गई। घटना कोलिबिरा जलडेगा सीमांत क्षेत्र के करम घाट की है। जानकारी के अनुसार सोमवार की रात सामुदायिक भवन में घर बना कर रह रहे एक ही परिवार की दो महिला समेत तीन लोगों की हत्या कर दी गई। सूचना मिलते ही मंगलवार सुबह पुलिस घटनास्थल करम घाट पहुंची। पुलिस ने अलग-अलग जगहों से तीन शव बरामद किया। मृतकों में पतरस लुगून, कथरीना लुगून और उरसुला लुगून है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की छानबीन में जुट गयी है। एसडीपीओ अमित कुमार सिंह ने बताया कि घटना के पीछे पारिवारिक विवाद हो सकता है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।