झारखंड
छह लाख लेवी के साथ नक्सली का सहयोगी गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 22/1/2018 6:14:19 PMरांची/गिरिडीह (हि.स.)। गिरिडीह पुलिस ने डुमरी थाना क्षेत्र के अकबकीटांड के पास से नक्सलियों के एक सहयोगी को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है। गिरफ्तार नक्सली मनोज यादव है। पुलिस ने उसके पास से छह लाख रुपये नकद और पोस्टर सहित अन्य सामान बरामद किया है। यह जानकारी सोमवार को प्रेसवार्ता में डुमरी के एसडीपीओ अरविंद कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि सूचना मिली थी कि डुमरी थाना क्षेत्र के अकबकीटांड के पास नक्सलियों का सहयोगी मनोज यादव आया हुआ है और वह लेवी के छह लाख रुपये कृष्णा मुर्मू नामक एक व्यक्ति को पहुंचाने वाला है। उन्होंने बताया कि इस आधार पर पुलिस ने उक्त इलाके की घेराबंदी कर दी । इसके बाद उक्त स्थान पर छापेमारी कर मनोज यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से लेवी के छह लाख रुपये नकद, मोबाइल, एक मोटरसाइकिल सहित अन्य सामान बरामद किये गये। डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार मनोज यादव के खिलाफ कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। फिर भी पुलिस हर बिंदु पर जांच पड़ताल कर रही है।