ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
झारखंड
झारखंड: सीएम मंगलवार को पेश करेंगे बजट, करीब 90 हजार करोड़ होगा आकार
By Deshwani | Publish Date: 22/1/2018 2:54:01 PM
झारखंड: सीएम मंगलवार को पेश करेंगे बजट, करीब 90 हजार करोड़ होगा आकार

रांची (हि.स.)। मुख्यमंत्री रघुवर दास मंगलवार को सदन में वित्तीय वर्ष 2018-19 का वार्षिक बजट पेश करेंगे। अनुमान के मुताबिक वित्तीय बजट का आकार करीब 85-90 हजार करोड़ रुपये के बीच का हो सकता है। बजट में मुख्य रूप से शिक्षा, उद्योग, कृषि, निर्माण और ग्रामीण विकास पर ध्यान रहेगा। विभिन्न विभागों को भी इससे अवगत करा दिया गया है।
बजट को पारदर्शी बनाने के लिए मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राज्य के सभी प्रमंडल मुख्यालयों का दौरा किया था और उनके सुझाव लिए थे। बजट बनाने के अभियान में बड़े पैमाने पर प्रदेश के आम लोगों की साझेदारी हुई। राज्य सरकार को इस कवायद के दौरान एक लाख से ज्यादा लोगों के सुझाव बजट के लिए मिले इसमें विभागवार योजनाओं समेत उसकी लागत का आंकलन किया गया है।
वार्षिक बजट पेश करने के साथ-साथ रघुवर सरकार आर्थिक सर्वेक्षण भी पेश करेगी, जिसमें हर क्षेत्र में विकास की प्रगति और आवश्यकताओं को इंगित किया जाएगा। इसमें विकास दर का भी समावेश होगा। वर्तमान में राज्य की विकास दर 8.6 प्रतिशत है।
राज्य सरकार के साथ सबसे नकारात्मक पहलू यह है कि सरकार ने चालू वित्तीय वर्ष 2017-18 की बजट राशि का 50.12 प्रतिशत राशि ही दिसम्बर 2017 तक खर्च किया है। मूल बजट की राशि 75,673.42 करोड़ है। योजना सह वित्त विभाग के मुताबिक इसके विरुद्ध 37,927.51 करोड़ रुपये व्यय किए जा चुके हैं। वित्तीय वर्ष के आखिरी माह तक करीब इतनी हीं राशि खर्च करना एक बड़ी चुनौती है।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS