ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
झारखंड
गरीबों के आशियानों को उजाड़ने वाली पार्टी है भाजपा : सहाय
By Deshwani | Publish Date: 21/1/2018 8:12:31 PM
गरीबों के आशियानों को उजाड़ने वाली पार्टी है भाजपा : सहाय

रांची, (हि.स.)। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि भाजपा गरीब के आशियानों को उजाड़ने वाली पार्टी है। कांग्रेस ने आजादी के बाद नया भारत का निर्माण किया, जिसमें गरीब, अकिलियत, दलित और मजदूर वर्ग के लोग थे। लेकिन बीजेपी और उसके नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पूंजीपतियों के साथ नया भारत बनाने में लगे हैं।

सुबोधकांत रविवार को हरमू मैदान में आयोजित कांग्रेस समागम कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि जिस भारत में गरीबों, अकिलियत और किसानों मजदूरों का कोई स्थान नहीं है। बस आप लोगों को देखना है कौन भारत चाहिए, फैसला आपको करना है। केंद्र और राज्य सरकार हरेक मोर्चे पर विफल है। कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने कहा कि वर्तमान सरकार गरीबों को लूटकर अमीरों की झोली भरने में लगी है। सरकार चार सालो में सिर्फ जुमलेबाजी में लगी है।

विकास के नाम पर किसानों और मजदूरों पर गोली चलायी गयी और उनकी जमीन सरकार हड़प रही है, जिसे कांग्रेस पार्टी कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। मौके पर विद्यानगर के 100 लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की । कार्यक्रम की अध्यक्षता आलोक तिवारी ने की । कार्यक्रम में परवेज आलम, आलोक तिवारी, राजेश सिन्हा, जितेन्द्र यादव, विजय कुमार गुप्ता, गुड्डू, विरेन्द्र सिंह, कृष्ण सुमन आदि शामिल थे।

 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS