ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
भाजपा की जनविरोधी नीतियों की पोल खोलने में युवाओं को निभानी होगी भूमिका : सुबोधकांत
By Deshwani | Publish Date: 19/1/2018 7:57:56 PM
भाजपा की जनविरोधी नीतियों की पोल खोलने में युवाओं को निभानी होगी भूमिका : सुबोधकांत

रांची, (हि.स.)। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों की पोल खोलने के लिए युवाओं को अहम भूमिका निभानी होगी। इसके लिए कांग्रेस पार्टी को बूथ स्तर तक सशक्त एवं धारदार बनाने की आवश्यकता है। सुबोधकांत सहाय शुक्रवार को होटल आनंद में आयोजित यूथ कांग्रेस के एक बूथ पांच यूथ की कार्यशाला में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि जब यूथ सशक्त एवं धारदार होगा, तो हम भाजपा की पोल खोल सकेंगे। इसके लिए तैयारी शुरू कर दें। संगठन में अधिक से अधिक लोगों को शामिल करें, ताकि पार्टी का जनाधार बढ़ सके और कांग्रेस पार्टी प्रदेश में और मजबूत हो सके। उन्होंने कहा कि राज्य में मची अराजकता एवं जनमानस को शोषण एवं व्याप्त भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाना है। विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने कहा की विधानसभा को अगर सशक्त बनाना है, तो मुहल्ला कमेटी बनाकर लोगों के बीच जाएं और उनकी समस्याओं का निजात करें। प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव आदित्य विक्रम जयसवाल ने कहा कि यूथ में जो ताकत है, वो किसी में नहीं है। युवा अपनी शक्ति का सही उपयोग करते हुए कांग्रेस पार्टी को मजबूत करें। अब समय आ गया है कि कार्यकर्ता भाजपा के कुशासन और अलोकतांत्रिक रवैया के प्रति मुखर होकर आवाज उठायें तथा व्यापक जनान्दोलन में जुट जाएं। इस अवसर पर अनादि ब्रह्म, अशोक श्रीवास्तव, अख्तर अली, युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव कुलदीप कुमार, अनिल कुमार राम, मोलेश सिंह, जय सिंह, युवा राहुल राय सहित अन्य लोग उपस्थित थे। 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS