ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
झारखंड
रांची विश्वविद्यालय में यूथ फेस्टिवल 16 फरवरी से
By Deshwani | Publish Date: 19/1/2018 11:56:14 AM
रांची विश्वविद्यालय में यूथ फेस्टिवल 16 फरवरी से

रांची (हि.स.)। रांची विश्वविद्यालय में अंतर विश्वविद्यालय राष्ट्रीय यूथ फेस्टिवल का आयोजन किया गया है। यूथ फेस्टिवल 16 से 20 फरवरी तक चलेगा। इस दौरान फेस्टिवल में कुल 26 इवेंट होंगे।
फेस्टिवल में पहली बार वेस्टर्न इंस्ट्रुमेंटल सोलो इवेंट को शामिल किया गया है। रांची विश्वविद्यालय इस फेस्टिवल की मेजबानी कर रहा है। इस प्रतियोगिता में देशभर के विभिन्न विश्वविद्यालयों के 1665 प्रतिभागी शामिल होंगे। यूथ फेस्टिवल के सभी आयोजन विश्वविद्यालय के मोराबादी कैंपस में ही विभिन्न ब्लॉक में होंगे। कई प्रतिभागियों के कैंपस में ही ठहरने की व्यवस्था की जा रही है।
ऑल इंडिया एसोसिएशन ऑफ यूनिवर्सिटी ने आयोजन के संबंध में बीते दिनों रांची विश्वविद्यालय को पत्र भेजा था। इधर रांची विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर रमेश कुमार पांडेय ने यूथ फेस्टिवल को लेकर कई समितियों का गठन कर दिया है। यह समितियां अभी से तैयारी में जुट गई हैं। यूथ फेस्टिवल में शामिल होने को लेकर प्रतिभागी विश्वविद्यालय में 20 जनवरी से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन रांची विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर भी होगा।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS