झारखंड
26 को चार जिले होंगे ओडीएफ घोषित
By Deshwani | Publish Date: 18/1/2018 3:39:23 PMरांची (हि. स.)। प्रदेश के चार जिले को 26 जनवरी, गणतंत्र दिवस के अवसर पर ओडीएफ घोषित किए जायेंगे। इन जिलों में खूंटी, हजारीबाग, लातेहार और जामताड़ा शामिल हैं। इन जिलों ने तेजी से लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए शौचालय निर्माण का काम किया है। मालूम हो कि अब तक झारखण्ड के तीन जिले ओडीएफ घोषित हो चुके हैं। इनमें रामगढ़, लोहरदगा और कोडरमा जिला शामिल है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार 26 जनवरी को चार और जिलों के ओडीएफ घोषित होने पर कुल सात जिले ओडीएफ हो जाएंगे। मालूम हो कि झारखंड को कुल 4708868 शौचालय बनाने का लक्ष्य है। जिसमें अभी तक 3137140 शौचालय निर्माण का कार्य पूरा कर लिया गया है।