ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
झारखंड
अपराध रोकने को 26 थानों के लिए सृजित होंगे 2047 नए पद
By Deshwani | Publish Date: 16/1/2018 5:53:30 PM
अपराध रोकने को 26 थानों के लिए सृजित होंगे 2047 नए पद

रांची (हि.स.)। अपराध पर अकुंश लगाने और यातायात व्यवस्था को सुगम करने के लिए 26 नए थानों की स्वीकृति दी गई है जिसमें 16 पुलिस थाने, तीन यातायात थाने और सात साइबर थाने शामिल हैं। इसकी अधिसूचना गृह विभाग की ओर से जारी कर दी गई है।
साथ ही इन थानों के लिए कुल 2047 पद सृजित किए गए हैं जिनमें इंस्पेक्टर के 54, सब-इंस्पेक्टर के 165, एएसआइ के 221, हवलदार के 243, चालक हवलदार के 36, आरक्षी के 1180, चालक आरक्षी के 57, जलवाहक के 39, रसोईया के 26 और झाड़ूकश के 26 पद शामिल हैं। इस पर लगभग 1.84 लाख करोड़ रुपये का अनुमानित खर्च आएगा। झाड़ूकश, रसोईया और जलवाहक के पदों पर चयनित अभ्यर्थी को श्रम विभाग की ओर से निर्धारित न्यूनतम दैनिक वेतन के आधार पर पारिश्रमिक दिया जाएगा।
एयरपोर्ट (रांची), खेलगांव (रांची), बरियातू (लातेहार), पंचबा (गिरिडीह), रिखिया (देवघर), तीन पहाड़ (साहेबगंज), करंज (गुमला), पूसो (गुमला), जरियागढ़ (खूंटी), गुदड़ी (पश्चिमी सिंहभूम), लोहसिंघना (हजारीबाग), कोर्रा (हजारीबाग), सतबरवा, ग्रामीण ओपी (पलामू) और शहरी ओपी (दुमका) पर नए थाने बनाए जाएंगे, जबकि यातायात थाना गिरिडीह, रामगढ़, और सरायकेला-खरसावां में खोला जाएगा। इसके अलावा जामताड़ा, देवघर, गिरिडीह, पूर्वी सिहंभूम, पलामू और रांची में साइबर क्राइम थाने खुल गए हैं।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS