ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
माओवादी के नाम पर लेवी मांगने वाले चार गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 15/1/2018 7:43:13 PM
माओवादी के नाम पर लेवी मांगने वाले चार गिरफ्तार

रांची/चाईबासा, (हि.स.)। माओवादी के नाम पर रंगदारी मांगने वाले चार अपराधियों को चाईबासा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों में पांड्राशाली ओपी क्षेत्र के पुरनियां का बिंदेश्वरी दास, सरायकेला के कुचाई थाना क्षेत्र का जोवांजिर गांव का लांडुराम सोय, छोटा सेंगोय गांव का गोपाल मुंडा और सरायकेला के पठानमारा का प्रेमलाल गोडसोरा शामिल है। सभी अपराधियों की उम्र 18-19 वर्ष के आस-पास का बताया जा रहा है। गिरफ्तार लांडुराम सोय और गोपाल मुंडा पोलिटेक्निक स्टूडेंट रह चुके है और बीच में ही उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी थी। पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों की निशानदेही पर 37 पीस डेटोनेटर, एक रायफल और गोली भी बरामद किया है। इन्हीं अपराधियों ने खूंटपानी प्रखंड के खूंटा गांव में रोरो नहर के निर्माण कार्य में लगे त्रिवेणी कंस्ट्रक्शन के तीन पोकलेन को 27 दिसंबर को जला दिया था। ये लोग नक्सलियों के नाम लेवी वसूलने का धंधा करते थे। त्रिवेणी कंस्ट्रक्शन से लगभग 1 वर्ष से रंगदारी की मांग माओवादियों के नाम पर कर रहे थे। यह जानकारी सोमवार को पश्चिमी सिंहभूम के एसपी अनीश गुप्ता ने प्रेस कांफ्रेंस में दी। उन्होंने बताया कि इस कांड में नौ अपराधी शामिल थे, जिसकी पहचान कर ली गई है। एसपी ने बताया कि प्रेमलाल इस कांड में शामिल सोमा लुगुन का साढ़ू है। प्रेमलाल के घर में ही रायफल और डेटोनेटर रखा गया था, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान और गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की। एसपी अनीश गुप्ता ने कहा कि माओवादी के नाम से लेवी वसूली में कुल 9 अपराधी थे। अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी जारी है। 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS