झारखंड
दो कार की भिडंत, एक की मौत
By Deshwani | Publish Date: 15/1/2018 6:22:55 PMदुमका, (हि. स.) । जिले के नगर थाना क्षेत्र में दुमका-पाकुड़ मुख्य पथ पर बांधपाड़ा के समीप दो कार भी भिडंत में एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना रविवार रात करीब 10 बजे की है। मृतक में पुलिस लाइन में पदस्थापित एएसआई शांति प्रकाश एक्का की मौत हो गई। घटना में घायल उनके सहयोगी रमेश एक्का, शांति प्रसाद की पत्नी सोनल्यूस सोरेन एवं दूसरे कार का चालक दिलीप चित्रकार गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां चिकित्सकों ने शांति प्रसाद को मृत घोषित कर दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों कारों का परखच्चे उड़ गये। जानकारी के अनुसार नगर थाना क्षेत्र के शिवपहाड़ निवासी दिलीप चित्रकार लाल रंग के सेंट्रो कर (जेएच-04 डी-3970) से पुलिस लाईन से सवारी छोड़ घर लौट रहा था। वहीं सुजुकी आल्टो कार (जेएच-11 डी-8500) तीनों सवार महारो से लौटने के क्रम में करहरबिल के समीप किसी परिचित से मिल लौट रहे थे। सूचना मिलने पर एसपी मयूर पटेल अस्पताल पहुंच घायलों से मिले।