झारखंड
वाहन ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, गंभीर
By Deshwani | Publish Date: 14/1/2018 5:18:30 PMरामगढ़ ( हि.स.) । रामगढ़ बोकारो मार्ग कैथा स्थित प्राचीन शि के निकट अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दिया। इसमें बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार रांची रोड मारार करमाली टोला निवासी आदित्य कुमार करमाली (18) कोरांबे गोला से अपने रिश्तेदार से मिलकर घर लौट रहा था। इसी बीच अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया, जिससे आदित्य कुमार करमाली गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दिया। लेकिन सूचना के घंटे बाद पहुंची पुलिस ने युवक को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद आदित्य को रांची स्थित रिम्स रेफर कर दिया।