झारखंड
झारखंड में विकास के सभी क्षेत्रों में तेजी से हो रहा है सुधार : प्रधानमंत्री
By Deshwani | Publish Date: 12/1/2018 8:54:04 PMरांची, (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मोमेंटम झारखंड के तहत राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर स्किल समिट 2018 के आयोजन की सफलता के लिए राज्य सरकार को शुभकामनाएं दी है। समिट के दौरान प्रधानमंत्री का संदेश राज्य के श्रम नियोजन मंत्री राज पलिवार ने पढ़कर सुनाया। प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा है कि झारखंड में विकास के सभी क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन हो रहा है। उन्होंने कौशल विकास पर विशेष ध्यान केंद्रित करने के लिए टीम झारखंड को बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि इस राज्य में राष्ट्र का स्किल हब बनकर उभरने की पूरी क्षमता है और स्किल समिट इसमें मददगार साबित होगा।