झारखंड
आलोचना करने से पूर्व अपने गिरेबां में झांके भाजपा: राजद
By Deshwani | Publish Date: 12/1/2018 6:48:24 PMरांची, (हि.स.)। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रदेश प्रवक्ता डॉ.मनोज कुमार ने भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा कि उसे राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की आलोचना करने से पूर्व अपने गिरेबां में झांकना चाहिए। लालू प्रसाद लाखों दबे कुचले, पिछड़े अल्पसंख्यकों, दलितों एवं वंचितों के मसीहा हैं। जो इन्होंने समाज, राज्य और देश के लिए किया है, न कोई किया था और न कोई करेगा।
राजद प्रवक्ता डॉमनोज ने शुक्रवार को यहां कहा कि भाजपा को आम जनता से माफी मागंनी चाहिए कि सामाजिक न्याय के मसीहा को आरएसएस व भाजपा, मनुवादी सामंती लोगों ने फंसाने का काम किया है जिसे आने वाले समय में जनता करारा जबाब देगी। भाजपा नेताओं को लालू प्रसाद के नाम लिये बगैर न भोजन पचता है और न नींद आती है। भाजपा नेताओं को अपने दागी विधायकों के संबंध में भी बोलना चाहिए जिनके कई विधायकों पर अापराधिक मामले चल रहे हैं तथा दागी हैं।
राजद प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा दोहरे चरित्र वाली पार्टी है ,कहती कुछ और करती कुछ है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार दलबदलू विधायकों के बल पर ही चल रही है। भाजपा के लोग इस संबंध में बोलने का साहस क्यों नहीं जुटाते हैं ? जो आजीवन सामंतियों और मनुवादियों तथा सामाजिक सौहार्द कायम रखने की लड़ाई लड़ते रहे और उन्हीं सामंतियों द्वारा लालू को सामंती कहना मानसिक दिवालियापन है। लालू प्रसाद लाखों वेजुबानों की जुबान हैं। आज जो रघुवर दास झारखंड के मुख्यमंत्री हैं, वह भी लालू यादव की ही देन हैं।