ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
झारखंड
आंदोलन के मूड में महानगर कांग्रेस
By Deshwani | Publish Date: 12/1/2018 2:41:50 PM
आंदोलन के मूड में महानगर कांग्रेस

रांची  (हि.स.)। राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर रांची महानगर कांग्रेस पार्टी आंदोलन की रूपरेखा तैयार कर रही है। इसे लेकर महानगर कांग्रेस की बैठक की गई, जिसमें आंदोलन की रणनीति तैयार की गई है। 

इस संबंध में जानकारी देते हुए महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने बताया कि राजधानी में लगातार विधि व्यवस्था बिगड़ रही है, लेकिन सरकार अपराध रोकने में पूरी तरह से विफल है। प्रदेश कांग्रेस और महानगर कांग्रेस की ओर से लगातार आंदोलन किया जा रहा है लेकिन अभी तक राज्य सरकार इस दिशा में कोई पहल नहीं की है। जल्द ही महानगर कांग्रेस धरना प्रदर्शन के माध्यम से सरकार का विरोध करेगी। उन्होंने कहा कि राज्य में किसान आत्महत्या कर रहे हैं, युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। ऐसे में सरकार हर मोर्चे पर विफल है। इसे लेकर जल्द ही महानगर कांग्रेस धरना प्रदर्शन करेगी और विरोध करेगी। उन्होंने कहा कि आंदोलन की तिथि बहुत ही जल्द घोषित की जाएगी।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS