ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
अलग-अलग मामलों में फरार 4 अपराधी गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 9/1/2018 9:38:11 PM
अलग-अलग मामलों में फरार 4 अपराधी गिरफ्तार

बोकारो, (हि.स.)। बोकारो पुलिस ने हत्या, ठगी व धोखाधड़ी के अलग-अलग तीन मामलों में तीन अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। इनके अलावा पुलिस ने एक अन्य मामले में न्यायालय से वारंट के बाद फरार चल रहे उदय सिंह नामक अभियुक्त को भी गिरफ्तार किया है।

सिल्ली में पेट्रोल पंप मालिक की लूट के दौरान हत्या मामले में फरार चल रहे आरोपी रघु पूर्ति को गिरफ्तार कर बोकारो की सिटी थाना पुलिस ने सिल्ली पुलिस के सुपुर्द कर दिया। इसी प्रकार चास अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सक एके चौधरी से साढ़े सात लाख की ठगी करने के आरोपी हरियाणा के गोविंद सिंह राठी को भी पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार करने में सफलता पायी है। पुलिस ने जमीन के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी करने वाले चंद्रदीप कुमार को भी गिरफ्तार किया है। इस संबंध में मंगलवार को सिटी थाना परिसर में जानकारी देते हुए बोकारो के नगर पुलिस उपाधीक्षक अजय कुमार ने उक्त तिहरी सफलता को महत्वपूर्ण बताया। 

उन्होंने बताया कि बीते 08 अप्रैल, 2015 को सिल्ली में लूटपाट के दौरान पेट्रोल पंप मालिक बीरेंद्र सिंह की हत्या कर दी गयी थी। इस मामले में बोकारो निवासी कुख्यात अपराधकर्मी रघु पूर्ति उर्फ बादल पूर्ति को मुख्य आरोपी बनाया गया था। घटना के बाद से ही रघु फरार चल रहा था, जिसे पुलिस ने घर से ही देर रात गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी को पकड़ने के बाद सिल्ली पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया।

इसी प्रकार चास अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी डा. एके चौधरी के पुत्र को पायलट की ट्रेनिंग और पायलट बनाने के नाम पर साढ़े 12 लाख रुपये की ठगी करने वाले हरियाणा (झज्जर) के रहने वाले गोविंद सिंह राठी को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। उसका आपराधिक इतिहास भी पुलिस खंगाल रही है। वह अधिकारी बन कर लोगों को झांसा देने का काम करता रहा है। गिरफ्तार आरोपी ने मामला दर्ज होने के बाद ठगी का शिकार बने चिकित्सक को 5 लाख रुपये वापस किया है। बाकी रकम भी लौटाकर समझौता करने की बात उसने कही है। 

दूसरी तरफ, न्यायालय से स्थायी वारंट निर्गत चंद्रदीप कुमार को पुलिस ने सेक्टर-1 से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी पर शहर के विभिन्न थानों में आमलोगों को जमीन और मकान देने के नाम पर करोड़ों रुपये ठगने के आरोप हैं। पुलिस ने एक अन्य मामले में न्यायालय से वारंट के बाद फरार चल रहे उदय सिंह को भी गिरफ्तार किया है। सभी अपराधियों को चास जेल भेज दिया गया।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS