झारखंड
राज्य सरकार वोट और नोट की राजनीति कर रही है : बाबूलाल मरांडी
By Deshwani | Publish Date: 9/1/2018 8:55:47 PMदुमका, (हि.स.)। राज्य सरकार की नीयत ठीक नहीं है। टीएसी उपसमिति का गठन से ही राज्य सरकार के नीयत में खोट होना पता चलता है। सरकार वोट और नोट की राजनीति कर रही है। यह बातें झाविमो के केंद्रीय अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय के अंगीभूत काॅलेज एसपी काॅलेज में सोहराय पर्व में शिरकत के दौरान कही।
उन्होंने कहा कि भूमि अधिग्रहण मामले में टीएसपी उपसमिति का गठन होना ठीक नहीं है। ऐसे मुद्दे पर सरकार को आयोग गठित करनी चाहिए थी। आयोग गांव-गांव घूमकर लोगों का राय लेती जिसे विधानसभा के पटल पर रख चर्चा कर पारित किया जाना बेहतर होता। इस अवसर पर उन्होंने छात्रों से हड़िया-दारू नहीं पीने की अपील की। उन्होंने कहा कि सोहराय पर्व आदिवासियों की पहचान है। पर्व से लोगों की संस्कृति का पता चलता है। भाषा कोई भी सीख कर बोल सकता है, लेकिन संस्कृति और पर्व कोई और नहीं मना सकता है। उन्होंने छात्रों को पढ़ाई करते हुए लक्ष्य को साधने की अपील की।