ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
भाजयुमो का संताल विकास यात्रा 12 से
By Deshwani | Publish Date: 8/1/2018 5:58:52 PM
भाजयुमो का संताल विकास यात्रा 12 से

रांची (हि.स.)। प्रदेश भाजयुमो की ओर से 12 जनवरी को संताल विकास यात्रा की शुरुआत की जाएगी। विकास यात्रा की शुरुआत साहिबगंज जिले से होगी। जबकि इसका समापन 23 जनवरी को देवघर जिले में होगा। विकास यात्रा के समापन समारोह में भाजयुमो की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम महाजन शामिल होंगी। यह जानकारी भाजयुमो के मीडिया प्रभारी संजय पोद्दार ने दी। 

संजय पोद्दार ने बताया कि भाजयुमो की ओर से संताल विकास यात्रा की शुरुआत 12 जनवरी को साहिबगंज जिले से की जाएगी। विकास यात्रा के दौरान संताल के छह जिलों में 250 किलोमीटर की पदयात्रा की जाएगी। उन्होंने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य 15000 युवाओं को पार्टी से जोड़ना है। साथ ही केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों को पंचायत स्तर तक पहुंचाना है। 
संजय पोद्दार ने बताया कि प्रदेश भाजयुमो के अध्यक्ष अमित सिंह ने पूनम महाजन से दिल्ली में उनसे मुलाकात की थी। मुलाकात के दौरान पूनम महाजन ने समापन समारोह में शामिल होने की सहमति दी थी।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS