ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
शीतलहर का कहर जारी, सुबह रांची का तापमान 9 डिग्री
By Deshwani | Publish Date: 5/1/2018 5:05:09 PM
शीतलहर का कहर जारी, सुबह रांची का तापमान 9 डिग्री

रांची, (हि.स.)। राजधानी, रांची और राज्य के सभी क्षेत्रों में ठंड का कहर जारी है। हालांकि, झारखंड के जिलों में सुबह से ही धूप निकल रही है, इसके बावजूद कड़ाके की ठंड पड़ रही है। गुरुवार को कांके का न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, वहीं रांची शहर में न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस रहा । शुक्रवार सुबह सात बजे राजधानी रांची का तापमान 9 डिग्री रिकार्ड किया गया ।
मौसम विज्ञान विभाग की मानें, तो अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच काफी अंतर रहने के कारण ठंड बढ़ रही है। गत 24 घंटे के दौरान कांके का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस था। इसी प्रकार रांची का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को आमतौर पर दिन में आसमान साफ रहा, खास कर सुबह और शाम में ठंड का प्रकोप ज्यादा दिखा । हालांकि नौ जनवरी से रांची और आसपास के मौसम में काफी बदलाव आने की संभावना है। शीतलहरी के साथ-साथ कुहासा छाये रहने की आशंका जतायी गयी है। इससे पारा काफी गिर सकता है। ऐसी स्थिति दो-तीन दिनों तक रहने की संभावना व्यक्त की गयी है। विभाग के आंकड़ों पर गौर किया जाये तो रांची में जनवरी माह में अब तक न्यूनतम तापमान वर्ष 2008 में 3.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था ।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS