झारखंड
बोकारो के रवि को मिला ''ट्रांसपेरेन्सी आरटीआई'' सम्मान
By Deshwani | Publish Date: 2/1/2018 10:29:32 AMबोकारो, (हि.स.)। सूचना का अधिकार (आरटीआई) के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिये चास स्थित कृष्णापुरी कालोनी निवासी रवि कुमार वर्मा को ट्रांसपेरेन्सी आरटीआई सम्मान से नवाजा गया है। बीते दिनों रांची मेन रोड स्थित एफजेसीसीआई हाल में ट्रांसपेरेन्सी इंटरनेशनल इंडिया द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में उन्हें यह खिताब मिला। राज्य के सूचना आयुक्त हिमांशु शेखर चौधरी तथा टीआईआई के ट्रेजरर अशोक कुमार जैन ने रवि को स्मृति-चिन्ह व सूचनाधिकार संबंधी पुस्तकें प्रदान कर सम्मानित किया। उनके साथ ही विभिन्न जिलों से आये अन्य आरटीआई कार्यकर्ता भी सम्मानित किये गये। मौके पर शिक्षा तथा न्याय जगत के कई शीर्ष व गणमान्य जन उपस्थित थे। उक्त सम्मान प्राप्त कर लौटने के बाद सोमवार को रवि वर्मा ने बताया कि झारखंड सरकार के प्रत्येक विभाग में पारदर्शी तरीके से कार्य होने चाहिये। आरटीआई भ्रष्टाचार के खिलाफ एक सशक्त हथियार है, जिसका इस्तेमाल करना ही चाहिये। इससे विभाग के कर्मियों को भी लाभ मिलता है। पारदर्शिता होने से बिचौलियागिरी पर भी लगाम लगता है।