ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
वर्ष 2017: जमशेदपुर पुलिस के लिए रहा बदनामी वाला वर्ष
By Deshwani | Publish Date: 1/1/2018 10:16:53 AM
वर्ष 2017: जमशेदपुर पुलिस के लिए रहा बदनामी वाला वर्ष

जमशेदपुर, (हि.स.) नववर्ष आने के महज अब कुछ ही घंटे शेष रह गए हैं। वर्ष 2017 जमशेदपुर पुलिस के लिए अच्छा नही रहा। पूर्वी सिहभूम के बागबेड़ा थाना क्षेत्र के नागाडीह मे बच्चा चोरी के मामले पुलिस के सामने ही चार निर्दोष लोगो की हत्या राज्य ही नही पूरे विश्व के मीडिया में चर्चा का विषय रहा। इस कारण पुलिस काफी किरकीरी हुई। हालाकि शहर के डान अखिलेश सिंह और उसके गुरु विक्रम शर्मा की गिरफ्तारी में पुलिस सफलता हाथ जरुर लगी। साल के जाते जाते साकची थाना में प्रर्दशन कर रहे कॉग्रेसी कार्यकर्ताओं पर और उपायुक्त कार्यलय में प्रर्दशन कर रहे समाजिक संगठन पर लाठी चार्ज करना आने वाले समय में पुलिस के खिलाफ विपक्ष के लिए एक मुद्दा बन गया है। 
बच्चा चोर मामले मे बदनामी
सबसे ज्यादा किरकिरी पुलिस की बागबेड़ा थाना क्षेत्र के नागाडीह में बीते 18 मई को बच्चा चोर की अफवाह में ग्रामीणों द्वारा तीन युवकों समेत एक वृद्धा की पीट-पीटकर हत्या के मामले में हुई। मामले पर पुलिस की कमजोरी साफ नजर आई। इस घटना के पहले बच्चा चोर गिरोह की अफवाह में जादूगोड़ा, मुसाबनी इलाके में भी लोग मारे गए। यही नही जमशेदपुर से सटे सरायकेला –खरसावां जिला में राजनगर इलाके में भी 18 मई को ही तीन युवकों की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। यह हत्या भी बच्चा चोर की अफवाह में की गई। अगर जिला पुलिस इन घटनाओ से सजग होती तो शायद नागाडीह वाली घटना नही होती। 
 
शहर का माहौल बिगड़ने की कोशिश
सरायकेला – खऱसांवा जिला के राजनगर में बच्चा चोरी के अफवाह में चार लोगो के हत्या के विरोध में मुस्लिम एकता मंच से जुड़े लोगों ने 20 मई को रैली निकाल कर विरोध प्रदर्शन के दौरान शहर के माहौल को खराब की गई। इसके गोलमुरी मे हुए छेड़खानी और मारपीट के मामले भी शहर का माहौल को खराब करने की कोशिश की गई। 
सफलता भी मिली जमशेदपुर पुलिस को
मोस्ट वांटेड़ अखिलेश सिंह 11 अक्टूबर को गुरुग्राम में मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया। वही पुलिस ने मोस्ट वांटेड़ अखिलेश सिंह के गुरु विक्रम शर्मा को देहरादून से गिरफ्तार किया। जबकि अखिलेश के भाई अमलेश सिंह को भुवनेश्वर से पकड़ाया।इसके अलावे अखिलेश सिंह के गुर्गे जसवीर सिंह, बलवीर सिंह, कन्हैया सिंह, सुधीर दुबे, अजय यादव, राजेश, अपराधी बबलू थापा, राजा शर्मा, भूरिया, शंकी यादव समेत कई अपराधी पकड़े गए।
चोरी,छिनतई घटना से परेशान रही पुलिस
शहर में वाहन चोरी, गृह भेदन, लूट, डकैती, छिनतई, चेन छिनतई और ठगी करने वाले गिरोह से लोग परेशान रही। पुलिल द्वारा इस मामले कई गिरोह के अपराधियो के पकड़ने के बाद भी पुलिस इन घटनाओ को रोकने में सफल नही रही।
मोस्टवाटेड नक्सली कान्हु मुंडा ने किया सरेण्डर
जिला पुलिस के लिए यह साल नक्सल प्रभावित इलाकों से नक्सलियों के प्रभाव को खत्म करना सबसे अहम उपलब्धि रही। जिले के एसएसपी अनूप टी. मैथ्यू के प्रयास से नक्सली कान्हू मुंडा समेत दस नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। यही नहीं नक्सली सुपाई टुडू को मुठभेड़ में मारा भी गया। बीते 26 दिसंबर को ही नक्सली सब जोनल कमांडर राजेंद्र मुंडा को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS